मामूली धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने झाड़ा पल्ला, आरोपी अभी भी है फरार

उधारी का रूपया मांगने पर दंबगो ने किया लाठी-डंडो से हमला तीन घायलएक की हालत गंभीर

मामूली धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने झाड़ा पल्ला, आरोपी अभी भी है फरार

पीड़ित न्याय के लिए दर-दर खा रहे ठोकरे

(बहराइच)। हुजूरपुर विकासखंड के थाना रानीपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मोगलहा में उधारी का पैसा मांगने पर दंबगो ने युवक पर हमला कर दिया।
युवक को बचाने आये लोगों को भी दंबगो ने पीट-पीट लहुलुहान कर दिया।
हुजूरपुर विकासखंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मोगलहा में अक्षय पाठक पुत्र चंद्रभाल पाठक का कहना है कि रामसेवक सिंह पुत्र सुंदर सिंह को पहले 25000 हजार रूपए का सामान अपने किराने की दुकान से दे चुका हूं, जिसे दिनांक 16/05/2021 को करीब शाम 06:00 बजे मैने अपने पैसे मांगे तो रामसेवक सिंह पुत्र सुंदर सिंह, बंटी उर्फ सुधीर सिंह पुत्र रामसेवक सिंह, राज सिंह पुत्र रामसेवक सिंह, पूजा सिंह पुत्री रामसेवक सिंह व अन्य विपक्षगण मेरे दुकान पर आकर जबरन 50000 हज़ार रुपए मेरे दुकान से निकाल लिए,इसी विवाद को लेकर विपक्षीगण मुझे गंदीगंदी गाली देने लगे और मेरे मना करने के बाद विपक्षीगण मुझे लात,मुक्का, थप्पड़ व लोहे की राड से मारने लगे शोर सुनकर मेरे भाई शैलेंद्र पाठक व अजय पाठक मौके पर पहुंचे, विपक्षीगण वालों ने धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे हम तीनों भाइयों को काफी चोट पहुंची है और मुझे बचाने आए युवक को भी दबंगों ने पीटपीट कर लहूलुहान कर दिया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks