वरिष्ठ नोडल अधिकारी ने कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम हेतु अधिकारियों के साथ की बैठक

वरिष्ठ नोडल अधिकारी ने कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम हेतु अधिकारियों के साथ की बैठक

एटा। शासन द्वारा नामित वरिष्ठ नोडल अधिकारी प्रभात कुमार सारंगी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम हेतु जनपद स्तर पर की गई व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ एक अतिआवश्यक बैठक की। ली।

वरिष्ठ नोडल अधिकारी ने बैठक के दौरान जनपद में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति, पॉजिटिविटी रेट, कोविड-19 से बचाव एवं रोकथा हेतु त्रिस्तरीय रणनीति, कोविड-19 टेस्टिंग, ट्रेस एण्ड ट्रैक, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, आरआरटी विजिट, मेडिसिन किट डिस्ट्रीब्यूसन, विशेष सर्विलांस अभियान, हेल्पडेस्क, निगरानी समितियां, आदि के बारे में गहनता से समीक्षा की। इसके साथ ही कलक्ट्रेट में संचालित एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर होम आइसोलेट मरीज, कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी कर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को समुचित दिशा निर्देश दिए।

डीएम डा0 विभा चहल ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी एवं शासन से निर्देश पर जनपद में 5 मई से 9 मई तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 1526 सर्विलांस टीमों द्वारा 225533 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें 1264 संदिग्ध मरीज पाए गए जिनकी कोविड जांच कराने के बाद उनमें से 42 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए है। जनपद में शहरी क्षेत्र में 153 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 575 निगरानी समिति कार्य कर रही है।

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराया जा रहा है। इस दौरान कन्टेनमेंट जोन पर विशेष नजर रखने के साथ-साथ मास्क पहनने पर प्रमुखता से जोर दिया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर अथवा घर से बाहर निकलने पर मास्क, गमछा, रूमाल, दुपट्टा न पहनने वाले स ेअब तक 368950 रूपये की धनराशि जुर्माना के रूप में बसूली गई।

इस अवसर पर एसएसपी उदय शंकर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, सीएमओ डा0 उमेश कुमार त्रिपाठी, समस्त उप जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, सीवीओ एसपी सिंह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, चिकित्सक आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks