लुटेरे थाना मारहरा पुलिस ने किये गिरफ्तार,लूटी गई एक मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन भी बरामद

एटा-वांछित चल रहे दो लुटेरे थाना मारहरा पुलिस ने किये गिरफ्तार,लूटी गई एक मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को लूटी गई मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 18.05.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा सम्बन्धित मु0अ0स0 114/2021 धारा 392, 411, 420 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त 1. अमित कुमार पुत्र सोरन सिंह निवासी मौहल्ला गढ्ढा कस्बा व थाना मिरहची जिला एटा

  1. आकाश पुत्र श्री सहाब सिंह निवासी मौहल्ला गढ्ढा कस्बा व थाना मिरहची जनपद एटा को मुखबिर की सूचना पर लूटी गयी मोटरसाइकिल न0- UP 82 AF 3937 व एक मोबाइल इन्टेक्स के सहित रतनपुर नहर पुल के पास काजीखेड़ा को जाने वाले रोड़ नाले की पुलिया के पास से समय 8.15 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
  2. अमित कुमार पुत्र सोरन सिंह निवासी मो0 गढ्ढा कस्बा व थाना मिरहची जिला एटा
  3. आकाश पुत्र श्री सहाब सिंह निवासी मो0 गढ्ढा कस्बा व थाना मिरहची जनपद एटा

बरामदगी-

  1. एक मोटरसाइकिल न0- UP 82 AF 3937 व एक मोबाइल इन्टेक्स

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. उ0नि0 श्री बलवन्त सिंह
  2. उ0नि0 श्री अभिमन्यू
  3. का0 अंकित कुमार
  4. का0 कृष्ण कुमार
  5. का0 जगवीर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks