ढाबा संचालक तथा उसका रसोइया गैंग बनाकर बोलेरो गाड़ी के माध्यम से कारित लूट की घटनाओं का खुलासा

एटा – ढाबा संचालक तथा उसका रसोइया गैंग बनाकर बोलेरो गाड़ी के माध्यम से कारित लूट की घटनाओं का खुलासा।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 17/18.05.2021 की रात्रि करीब 02.15 बजे एटा अलीगंज मार्ग पर दरियावगंज तिराहे के पास लूट की योजना बनाते समय नाजायज असलहों के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार किये गये। तीन अभियुक्त अंधेरें का फायदा भागने में कामयाब रहे।

पूछताछ में उक्त अभियुक्तगण द्वारा निम्न घटनाओं का इकबाल किया गया है –
1- दिनांक 20.04.2021 को थाना जैथरा क्षेत्र में बस स्टैण्ड एटा से बोलेरो में बैठाकर दो सवारियों से 2 मोबाइल तथा 7400 रुपये लूटे थे।
2- दिनांक 10.05.2021 को बस स्टैण्ड एटा से बोलेरो में बैठाकर थाना जैथरा क्षेत्र में सवारियों से 3 मोबाइल, एक बैग (कारपेन्टर का सामान) तथा 4200 रुपये लूटे थे।
3- दिनांक 11.05.2021 को बस स्टैण्ड से सवारी बैठाकर कोतवाली देहात क्षेत्र में सवारियों से 1 मोबाइल, कुछ मार्कशीट व अन्य कागजात व 1200 रुपये की लूट की थी
4- दिनांक 10.05.2021 को बस स्टैण्ड एटा से सवारी बैठाकर बागवाला क्षेत्र में उनसे 2 मोबाइल व 57000 रुपये की लूट की थी।

पंजीकृत अभियोग
1- मुअसं- 183/2021 धारा 392 आईपीसी थाना जैथरा एटा
2- मुअसं- 200/2021 धारा 392 आईपीसी थाना जैथरा एटा
3- मुअसं- 171/2021 धारा 392 आईपीसी थाना कोतवाली देहात एटा
4- मुअसं- 113/2021 धारा 392 आईपीसी थाना बागवाला एटा

बरामदगी का विवरण-
1- 10200 रुपये थाना जैथरा लूट से सम्बन्धित
2- एक मोबाइल फोन वीवो थाना कोतवाली देहात लूट से सम्बन्धित
3- 10000 रुपये थाना बागवाला लूट से सम्बन्धित
4- एक मोटर साइकिल हंक (अभियुक्त सौरभ यादव की)
5- एक बोलेरो रगं सफेद (लूट की घटनाओं में प्रयुक्त)
6- एक आरी, एक छेनी, एक हथोड़ी (कारपेन्टर से लूट की बरामद)
7- 03 अवैध तमंचे, 05 जिंदा कारतूस 315 बोर

कुल बरामदगी – 20200 रुपये, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, मार्कषीट की कापी, एक बैग कारपेन्टर का सामान

महत्वपूर्ण तथ्यः-
1- घटना का मास्टरमाइंड सौरव यादव 5 वर्ष पहले संजीव सिंह इंटर कॉलेज से हाई स्कूल पास किया
2- दिसंबर 2020 से जीटी रोड मंडी गेट के पास बालाजी ढाबा प्रारंभ किया
3- वर्ष 2021 में होली के समय सफेद बोलेरो कमलेश मोटर्स दिल्ली रोड से खरीदी जिसमें 270000 रुपये नगद जमा किए तथा 700000 रुपये एचडीएफसी बैंक से लोन लिया।
4- अभियुक्त अविनाश जाटव सौरव यादव के ढाबे पर वेटर का काम करता है।
5- सौरव यादव ने गौशाला एटा में अपनी प्रेमिका की मांग और शौक पूरा करने के लिए गिरोह बनाकर उक्त लूट की घटनाओं को उक्त बोलेरो के माध्यम से अंजाम दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
1- जनपदीय स्वाॅट टीम
2- जनपदीय सर्विलांस टीम
3- थानाप्रभारी जैथरा मय हमराहीगण

उक्त घटनाओं के अनावरण के लिए टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा 5000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण
1- देवेश उर्फ सौरभ पुत्र सुरेन्द्र निवासी दौलतपुर थाना जैथरा जिला एटा
2- अविनाश पुत्र सूरजपाल जाटव निवासी वजीरपुर थाना हरिपर्वत आगरा
3- रितिक पुत्र विनोद निवासी काशीराम कालौनी मानपुर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा

फरार अभियुक्तगण का विवरण
1- संदीप पुत्र विजयपाल निवासी काशीराम कालोनी मानपुर थाना कोतवाली नगर एटा
2- अभिषेक पुत्र विनोद निवासी काशीराम कालोनी मानपुर थाना कोतवाली नगर एटा
3- दीपू पुत्र साहब सिंह निवासी काशीराम कालोनी मानपुर थाना कोतवाली नगर एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks