भर्ती कोविड संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने हेतु मौजूद चिकित्सकों को दिये निर्देश

शासन से प्राप्त निर्देश पर डीएम ने एलवन अस्पताल सीएचसी चुरथरा का किया औचक निरीक्षण

अस्पताल में भर्ती कोविड संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने हेतु मौजूद चिकित्सकों को दिये निर्देश

एटा। शासन से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने सोमवार को देर शाम कोविड एलवन हॉस्पीटल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुरथरा पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। डीएम ने इस दौरान कोविड संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं शासन की मंशा के अनुसार उपलब्ध कराए जाने हेतु मौजूद चिकित्सकों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीज की समुचित देखभाल की जाए, उन्हें समय से चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।।

डीएम द्वारा निरीक्षण के दौरान 48 रेमडिसिविर इंजेक्शन उपलब्ध होना पाया गया, साथ ही डीएम द्वारा अस्पताल में आक्सीजन की उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर मौजूद चिकित्सक डा0 राकेश सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि अस्पताल में ऑक्सीजन एवं ऑक्सीजन कन्संटेटर की अस्पताल में समुचित मात्रा में उपलब्धता है। चुरथरा अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कुल आठ मरीज भर्ती पाए गए। डीएम ने मरीजों वार्ता कर उनसे स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।

इस अवसर पर तहसीलदार जलेसर आरके त्यागी, एमओ डा0 राकेश सिंह सहित अन्य चिकित्सक, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks