बंगाल में TMC के 4 मंत्री-नेता को CBI ने किया गिरफ्तार, नाराज हो बोलीं ममता- मुझे भी भेजो जेल, किए कई सवाल

बंगाल में TMC के 4 मंत्री-नेता को CBI ने किया गिरफ्तार, नाराज हो बोलीं ममता- मुझे भी भेजो जेल, किए कई सवाल

पश्चिम बंगाल में नारदा घोटालेका मामला एक बार फिर गरमाता दिख रहा है. यहां इस घोटाले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने आज ममता बनर्जी की सरकार में कैबिनेट मंत्री फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी, विधायक मदन मित्रा और पूर्व मेयर शोभन चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई के अधिकारी ने कहा कि एजेंसी नारदा स्टिंग मामले में सोमवार को गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के 3 नेताओं समेत 5 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करेगी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, निज़ाम पैलेस के सामने भीड़ को देखते हुए सीबीआई कोशिश कर रही है कि कोर्ट में पेश न करके नेताओं को वर्चुअली या पेपर प्रोडक्शन किया जा सके.

चारों नेताओं को आज सुबह कोलकाता के निजाम पैलेस में सीबीआई कार्यालय ले जाया गया. इन नेताओं की गिरफ्तारी की खबरें आने के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने नेताओं के साथ सीबीआई कार्यालय पहुंच गईं. इस दौरान उन्हें सीबीआई अधिकारियों से यह कहते सुना गया कि वे उन्हें भी गिरफ्तार कर लें.

नारद स्टिंग मामले में कुछ नेताओं द्वारा कथित तौर पर धन लिए जाने के मामले का खुलासा हुआ था. सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि केंद्रीय जांच एजेंसी स्टिंग टेप मामले में अपना आरोपपत्र दाखिल करने वाली है.

इस पर टीएमसी की ओर से कुछ सवाल उठाए गए हैं. टीएमसी ने पूछा है कि नारदा स्टिंग केस में सिर्फ उसके नेताओं पर ही कार्रवाई क्‍यों हो रही है? टीएमसी से बीजेपी में गए मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी पर कार्रवाई क्‍यों नहीं हो रही है. वहीं टीएमसी नेता डोला सेन ने इस कार्रवाई को बदले की भावना से प्रेरित बताया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks