जिले में संचालित कोविड अस्पतालों में खाली बेड की जानकारी अब वेबसाइट पर उपलब्ध —  सीएमओ

” चेक करें अपनी आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट “

एटा (klns) जिलाधिकारी डा विभा चहल के कुशल नेतृत्व में  जिले के अन्दर कोरोना की धीमी हो रही रफ्तार के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 से ग्रसित उपचाराधीन व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लगातार प्रयास कर रहा है। मरीज को ऑक्सीजन, बेड और अन्य जरूरी साधनों के लिए अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे थे। मरीजों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा http://dgmhup.gov.in/EN/covid19bedtrack वेबसाइट तैयार की गई है। वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में कोविड अस्पतालों में खाली और भरे बेड की जानकारी उपलब्ध है। यह जानकारी समय-समय पर अपडेट भी की जा रही है। जिससे आवश्यकता पड़ने पर मरीज को सही जानकारी उपलब्ध हो सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमण को रोकने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार कोशिश कर रहा है। जनपद में मरीजों को आवश्यकता अनुसार होम आइसोलेशन में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पहले ही प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है।जिससे जरूरत पड़ने पर होम आइसोलेशन में मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर मिल सके। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई वेबसाइट http://dgmhup.gov.in/EN/covid19bedtrack  द्वारा जनपद के कोविड अस्पतालों में खाली बेड की जानकारी सभी को किसी भी समय प्राप्त की जा सकती है। वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के कोविड अस्पतालों में भरे हुए एवं खाली बेड की जानकारी उपलब्ध है। वेबसाइट पर सरकारी कोविड अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट कोविड अस्पतालों में भरे व खाली बेड की जानकारी उपलब्ध है। यह जानकारी समय-समय पर अपडेट की जाती है। जिससे मरीज को सही जानकारी सही समय पर उपलब्ध हो सके।
सीएमओ ने बताया कि कई लोगों को जानकारी नहीं है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट भी वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं। जानकारी के अभाव में वह ऑफिस के चक्कर काटते रहते हैं। आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट चेक करने के लिए https://labreports.upcovid19tracks.in/ वेबसाइट का प्रयोग करके अपने मोबाइल नंबर के द्वारा जांच रिपोर्ट चेक की जा सकती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks