J&K में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

J&K में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज सुबह एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया. आतंकियों के साथ ये मुठभेड़ खानमोह इलाके में हुई. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए दोनों आंतकवादी अल बद्र आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे. अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी खानमोह इलाके में छुपे हुए हैं और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते हैं. खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया औरआतंकियों को आत्‍मसमर्पण करने को कहा. खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी.

इसके बाद सुरक्षाबलों ने फायरिंग की. दोनों ओर से काफी देर तक हुई गोलीबारी में 2 आतंकी मारे गए. इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है. पिछले मंगलवार को भी शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 3 आतंकवादियों को मार गिराया था.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks