आठ जोन बीस सेक्टरों में बंटा मुरादाबाद

मुरादाबाद: जिला प्रशासन ने लाफ डाउन 4 लागू होने के साथ ही अभी किसी तरह की छूट का ऐलान नहीं किया है। सरकारी गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार की देर रात तक उत्तर प्रदेश सरकार से नई गाइडलाइन का इंतजार होता रहा। इससे पहले जिला प्रशासन ने 31 मई तक पूरे जिले को 8 जून और 20 सेक्टरों में बांट दिया। दो सुपर जोन बनाए हैं जिसमें एक शहरी क्षेत्र और एक रूरल क्षेत्र रहेगा। जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जॉन और सेक्टर पहले से ही बने हुए हैं उनको प्रभावी किया गया है। दस सेक्टर शहरी क्षेत्र में और चार जोन बने हैं। इसी तरह देहात में व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य उद्देश्य कोरोनावायरस कोविड 19 के संक्रमण को बचाना है। इसी के तहत सर्किल वार मजिस्ट्रेट और सीओ की जिम्मेदारी तय की गई है। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग आपस में समन्वय बनाकर लगातार काम करेगा। डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना का संक्रमण रोकना और लॉकडाउन का पालन कराना मुख्य उद्देश्य है। लोगों की सहूलियोतं का ध्यान रख कर कंट्रोल रूम संचालित हैं जिनकी मानीटरिंग की जा रही है। श्रमिकों के खाने पीने का ख्याल रखा जा रहा है। जो राहत पहले से मिल रही है वह जारी है। केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जैसे ही नई गाइडलाइन जारी होगी उसका अनुपालन करवाया जाएगा। जैसे ही वहां से गाइडलाइन प्राप्त होती है उसी हिसाब से जो भी प्रावधान होगा उसका मुरादाबाद में भी अनुपालन कराया जाएगा। मुरादाबाद में कोरोनावायरस क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks