यूपी सरकार ने दिहाड़ी मजदूरों को दी राहत, 20 लाख से ज्यादा श्रमिकों के खाते में जाएगी एक हजार की दूसरी किश्त

प्रदेश सरकार ने भवन निर्माण से जुड़े 20 लाख 35 हजार दिहाड़ी श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपये की दूसरी किस्त देने के आदेश सोमवार को जारी कर दिए। लाकडाउन के दौरान सरकार ने उ.प्र.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत 20 लाख 35 हजार श्रमिक  नियमित रूप से पंजीकृत मजदूरों और परिवार के जीवन-यापन के लिए एक हजार रुपये उनके खाते में भिजवाए थे।

प्रदेश सरकार ने फैसला किया था आपदा राहत  सहायता योजना के तहत लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही तीन महीने लगातार 1000-1000 रुपये श्रमिकों के खाते में डाले जाएंगे। श्रम विभाग ने सरकार को दूसरी किस्त देने का प्रस्ताव भेजा था। इसे सरकार ने मंजूर कर सोमवार को दूसरी किस्त देने के आदेश जारी कर दिए। श्रम विभाग के अधिकारियों के अनुसार करीब 18 लाख श्रमिकों के खाते नम्बर उन्हें मिल गए थे। उसी में ये 1000-1000 रुपये की रकम श्रमिकों को भिजवाई गई थी।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks