गरीब कोरोना सक्रंमितो के लिए लायन्स क्लब बना जीवन का नया सवेरा – व्रद्गआश्रम में निशुल्क बांटी दवाऐं व अन्य उपकरणों से लोगों को राहत

 

एटा ।जिले में गरीब असहाय व दिव्यांग नागरिकों की सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाली प्रमुख संस्था लायन्स क्लब ने कोरोना के सक्रंंमण काल में गरीब व जरूरतमंद कोरोना सक्रंमितो की मदद के लिए मुख्यालय के कचहरी रोड स्थिति आइडियल क्लीनिक पर कोविड-19 के उपचार से सम्बन्धित दवाओं सहित वैपोरिजर, मास्क, सेनिटाइजर, आदि उपकरणों को निशुल्क: वितरण की व्यवस्था कर गरीब कोरोना संक्रमित मरीजो को जीवन का नया सवेरा देने की पहल की है ! लायन्स क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं गरीब मजलूमो के हमदर्द स्वागत पचौरी डायरेक्टर डा लोकमन दास पब्लिक स्कूल ने स्वराज्य टाइम्स को बताया कि लायन्स क्लब द्वारा कोविड-19 से संक्रमित मरीजो के उपचार की सहायतार्थ कुछ एमबीबीएस व बीएएमएस तथा बीडीएस व फीजियोथेरेपिस्ट चिकित्सक जो कि लायन्स क्लब के सदस्य है, उनके मोबाइल नम्बरों पर उपचार वास्ते परामर्श की भी व्यवस्था की गई है ! स्वागत पचौरी ने आगे बताया कि आज रविवार को व्रद्दाआश्रम में लायन्स क्लब द्वारा अपने चिकित्सको के पैनल से व्रद्दजनों के मेडीकल परीक्षण कराकर उनकी बीमारी के स्तर पर निशुल्क: दवाऐं सहित मास्क एवं कोविड-19 से सम्बन्धित दवाओं के वितरण कार्य का शुभारंभ किया गया है ! स्वागत पचौरी ने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए लायन्स क्लब के अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह द्वारा सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया गया ! स्वागत पचौरी ने बताया कि लायन्स क्लब द्वारा प्रारम्भ की गई निशुल्क: दवा बैंक अगले दो माह तक यथावत चलती रहेगी ! आज दवा बैंक के शुभारम्भ पर डा. शैलेन्द्र जैन, डा. अमन चौहान, प्रतीक आमौरिया, वरूण जौहरी एड0, आदर्श मिश्रा, संजीव जादौन, अशोक प्रताप, नितिन तिवारी, आशीष चौहान, आशू यादव, डा. शुभम चौहान, डा. आकाश भदौरिया, डा. शेखर प्रताप, देव सोलंकी आदि सदस्यगंण मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks