
एटा ~ सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वायरल फोटो के मामले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद कृपया अवगत कराना है कि आज दिनांक 16.05.2021 को तमंचे के साथ एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, प्रकरण जनपदीय सोशल मीडिया सेल के संज्ञान में आने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री सुभाष कठेरिया को आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया। जिसमें थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मात्र 10 घंटे के अंदर ही तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना के मुख्य आरोपी युवक शिवम सागर पुत्र स्व. सर्वेश कुमार निवासी श्याम नगर थाना कोतवाली नगर एटा को हिरासत में लेकर आरोपी की निशानदेही पर उसके साथी अंशुल कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी नगला केवल थाना कोतवाली देहात एटा के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा और 2 जिंदा व 3 खोखा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- शिवम सागर पुत्र स्व. सर्वेश कुमार निवासी श्याम नगर थाना कोतवाली नगर एटा
2- अंशुल कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी नगला केवल थाना कोतवाली देहात एटा
बरामदगी:-
1- घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा और 2 जिंदा व 3 खोखा कारतूस 315 बोर