
राहुल-प्रियंका गांधी बोले- मोदी जी, बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी? अब हमें भी गिरफ्तार करो
मोदी की ओर से विदेशों को दी गई वैक्सीन के बाद इस मुद्दे पर बवाल शुरू हो गया है। अब राहुल गांधी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्विटर पर इसे पोस्ट किया है और मोदी जी से पूछा है कि हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेजी? राहुल गांधी ने मोदी पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है और ट्वीट में उसी पोस्टर का इस्तेमाल किया है जिसके बाद दिल्ली में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी? मुझे भी गिरफ्तार करो।