
एटा।को आर एस एस के आवाहन पर आर एस एस के सभी अनुषांगिक संगठन व संघ विचार परिवारों में आज वायुमंडल को शुद्ध करने के उद्देश्य कोरोना महामारी गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने अपने घरो पर यज्ञ किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण इस समय बहुत तेजी से बढ़ रहा है इसलिए वातावरण को शुद्ध किया जाना बहुत आवश्यक है हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है तथा ऑक्सीजन का निर्माण होता है इसलिए बड़े और सामूहिक रूप से आयोजन अधिक प्रभावी होते हैं लेकिन कोरोना और कर्फ्यू के चलते ऐसे आयोजन नहीं किया जा सकता इसलिए विश्व हिंदू परिषद ने यह निर्णय लिया कि विश्व हिंदू परिषद,बजंरग दल,दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता व हिंदू परिवारो ने अपने घरों में ही यज्ञ का कार्यक्रम किया तथा इसके साथ साथ पशुओ को चारा डालना, चीटियो को आटा खिलाना,पछियों के लिए छत पर दाना व पानी रखना अपने अपने घरो की साफ सफाई तथा सैनिटाइज किया तथा उसके बाद रात्रि 8बजे भोजन मंत्र के उपरांत परिवार के साथ सहभोज किया।कार्यक्रम करने वालों में दिलीप पचौरी, दीपक कुशवाह,नितिन राज तिवारी, निशा चौहान ,अनुज दीक्षित, अभय राठौर, शीतल वाष्र्णेय,यतीक सकसेना, गोपाल पाठक,डौली सकसेना,सुभाष पाल ,सहित सैकड़ों लोग थे।