
जिलाधिकारी ने मण्डी समिति, बाबसा पहुंचकर गेहूं खरीद का लिया जायजा
प्रत्येक केन्द्र पर मा0 मुख्यमंत्री जी एवं शासन के निर्देशानुसार गेंहू खरीद पारदर्शी ढंग से की जाए
एटा। जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में संचालित मण्डी समिति, पीसीयू, भारतीय खाद्य निगम, एफसीआई एवं बाबसा स्थित पीसीयू के गेहूं क्रय केन्द्र पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया किया मण्डी समिति के केन्द्र पर 5411 कुण्तल गेहूं की खरीद 105 किसानों एवं पीसीयू के केन्द्र पर 7173 कुण्तल गेहूं खरीद 182 किसानों से, एफसीआई के केन्द्र पर 7543 कुण्तल गेहूं की खरीदद 175 किसानों से की गई, तो वहीं बाबसा में पीसीयू के केन्द्र पर 6152 कुण्तल गेहूं की खरीद 127 किसानों से की गई।
डीएम ने कहा कि जनपद के 89 केन्द्रों पर एक अप्रैल 2021 से गेहूं खरीद की जा रही है। प्रत्येक केन्द्र पर मा0 मुख्यमंत्री जी एवं शासन के निर्देशानुसार गेंहू खरीद पारदर्शी तरीके से किसानों से की जाए। गेहूं खरीद केन्द्रों पर किसान भाईयों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्हें शासन द्वारा निर्धारित एम0एस0पी0 का लाभ मिलना चाहिए। केन्द्र पर बोरे, छलना, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, विनोइंग फेन सहित समस्त आवश्यक उपकरण उपलब्ध रहने चाहिएं।
केन्द्र पर किसानों हेतु पीने के पानी, बैठने के स्थान आदि का प्रमुखता से ख्याल रखा जाए। केन्द्र पर कोविड-19 की गाईडलाईन का शतप्रतिशत अनुपालन किया जाए, जिसके तहत कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रत्येक किसान को सामाजिक दूरी का पालन करने एवं मास्क पहनने हेतु प्रेरित किया जाए। शासन द्वारा गेंहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 1975 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है।