
#Lucknow…
यूपी में एक सप्ताह का और बढ़ा लॉकडाउन
24 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां
◾श्रमिकों, ठेलेवाले, खोमचे वालों को 1000 रुपये महीना भत्ता और तीन महीने का राशन देने की घोषणा की
◾कोरोना के केसों पर लगाम लगाने के लिए सीएम योगी ने शनिवार को कैबिनेट मीटिंग में महत्वपूर्ण फैसला लिया।
◾सीएम योगी ने एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को और बढ़ा दिया है। 24 मई की सुबह सात बजे तक पाबंदियां जारी रहेंगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
◾आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी। वहीं दूसरी ओर यूपी सरकार ने कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है।
◾कैबिनेट मीटिंग में यूपी ऑक्सीजन उत्पादन प्रोत्साहन योजना 2021 को भी मंजूरी दी गई है।
◾साथ ही यूपी सरकार ने श्रमिकों, ठेलेवाले, खोमचे वालों को 1000 रुपये महीना भत्ता और तीन महीने का राशन देने की घोषणा की है।