एटा जिले में कोरोना की तीव्र रफ्तार को लगा ब्रेक , सूचकांक दो सप्ताह में हुआ धड़ाम
घर घर पहुंची कोरोना किटों व भरपूर ऑक्सीजन से लौटी सैकड़ों मरीजों की सांसे
डीएम व सीएमओ के अथक प्रयासों के चलते लोगों को मिली जीवन की संजीवनी
एटा ( knls ) कोविड-19 सक्रंमण के दूसरे चरण की तीव्र गति से यकायक जिले में बढी रफ्तार ने जिले में कोहराम मचाते हुऐ जहां विभागीय आंकड़ों के मुताबिक सैकड़ा से अधिक लोगों की जीवन लीला को समाप्त करते हुए घर के घर वीरान कर दिऐ तो वहीं सक्रंमितो का आंकड़ा भी चार सौ के पार करते हुए आम जनमानस को जीवन रक्षा के लिए सोचने समझने को मजबूर करते हुए भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी द्वारा दिऐ गए सुझावों पर अमल करते हुए घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने एवं सार्वजनिक स्थानो पर दो गज की दूरी बनाऐ रखने पर मजबूर कर दिया ! त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के समपन्न होने के पश्चात ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना रूपी राक्षस ने अपने पांव पसारने के जैसे ही प्रयास कर संक्रमितो का आकंडा तेजी से बढाने की कोशिश की तो सरकार के भी कान खडे हो गऐ और शासन ने आनन फानन में कोविड-19 पर लगाम न लगा पाने वाले ऐंठीले स्वभाव के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अरविन्द कुमार गर्ग को एटा से चलता करके उनके स्थान पर कोविड-19 से महायुद्ध लडकर उसे नेस्तनाबूद करने के लिए सूझबूझ क्षमतावान एवं जिले की पुरानी भौगोलिक परख रखने वाले आगरा में एसीएमओ एन.एच.एम.डा.उमेश कुमार त्रिपाठी को बागडोर सौंपकर उनके साहस एवं पराक्रम से कोरोना महामारी में जकडे एटा जिले के आम जनमानस को निजात दिलाकर जनता जनार्दन के चेहरे पर मुस्कान लाने की
पहल की अपेक्षा की ! जिलाधिकारी डा विभा चहल के कुशल नेतृत्व में एटा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का चार्ज ग्रहण करने के उपरांत जिले के माननीय जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय कर उनके दिलों को जीतते हुऐ मात्र दो सप्ताह के अपने प्रारम्भिक कार्यकाल में ही कुशल टीम प्रबंधन के चलते जहां प्रतिदिन तीव्र रफ्तार से चार सौ की संख्या के सूचकांक को भी पार कर रहे कोरोना सक्रंमितो पर लगाम कसकर उसको एक सौ के ग्राफ तक धडाम से नीचे लाकर एवं माननीय सांसद व विधायकों की निधियों के सहयोग व जिलाधिकारी डा विभा चहल के द्वारा प्रतिदिन शासन से पत्राचार एवं उच्चस्तरीय अधिकारियों से कुशल सकारात्मक वार्ता कर जिले में ऑक्सीजन की भरपूर आपूर्ति का प्रयास करते हुए हजारों मरीजों की सांसो को संजीवनी देकर स्थायी रूप से ऑक्सीजन प्लान्टो की स्थापना की पहल का जो ऐतिहासिक प्रयास करते हुए घरों में आइसोलेट कोरोना सक्रंमितो को घर घर कोरोना किटें पहुंचाने का जो कार्य किया है , उसके लिए जिले के नागरिकों द्वारा भरपूर सराहना की जा रही है ! नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा उमेश कुमार त्रिपाठी की जिले में पुरानी भौगोलिक परख एवं चिर परिचित चेहरा होने व अपनत्व की भावना के चलते उन्हें तमाम सामाजिक संस्थाओ व मीडिया बन्धुओ तथा राजनैतिक रसूखदार लोगों से कोविड-19 को नेस्तनाबूद करने के महायुद्ध में पूर्ण समर्थन व सहयोग मिल रहा है ! विभागीय कोरोना फाइटर्स के सरंक्षक एवं सेनापति की भूमिका में भी नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा उमेश कुमार त्रिपाठी ने कोरोना के इस महायुद्ध में सहयोग व सेवा भाव से जिलाधिकारी डा विभा चहल के साथ बनायी कुशल रणनीति से जो कामयाबी अभी तक हासिल की है वह काबिले तारीफ है !