
एटा
सराहनीय कार्य जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध कच्ची शराब की बरामदगी तथा विनिष्टीकरण के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा काली नदी की तलहटी क्षेत्र में छापामार कार्यवाही करते हुए आठ शराब की भट्टियां तथा करीब 10000 लीटर लहन नष्ट करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 14.05.2021 को समय करीब 14:00 बजे थाना जैथरा पुलिस को सूचना मिली कि गांव लालपुर जहांगीराबाद थाना जैथरा के पास काली नदी के किनारे कुछ लोग शराब की भट्टी चलाकर अवैध रूप से कच्ची शराब बना रहे हैं। इस सूचना पर थाना जैथरा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच शराब की चलती हुई भट्टियां एवं करीब 10000 लीटर लहन को नष्ट कर दिया गया है। शराब बना रहे अभियुक्त नदी में कूदकर भाग गए । प्रकरण में थानास्तर से अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।