यूपी सरकार ने रेलवे से की बात, प्रवासी मजदूराें के लिए चलें मेमू ट्रेनें-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

लॉकडाउन :  यूपी सरकार ने रेलवे से की बात, प्रवासी मजदूराें के लिए चलें मेमू ट्रेनें*
यूपी सरकार ने प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने के लिए रेलवे से ट्रेनें चलाने को कहा है। रेलवे से कोसी (मथुरा) से देवरिया, झांसी व मुगलसराय से प्रतिदिन एक-एक ट्रेन, गाजियाबाद से प्रयागराज, झांसी, बस्ती व मिर्जापुर के लिए प्रतिदिन एक-एक ट्रेन और कानपुर से बिहार के कटिहार व पटना के लिए प्रतिदिन दो ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया गया है। इसके लिए रेलवे को 20 करोड़ रुपये की धनराशि भी अग्रिम जमा की गई है।
*मध्यम दूरी के लिए चलेगी मेमू ट्रेन*
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे(डीआरएम) लखनऊ संजय कुमार त्रिपाठी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बसों के विकल्प के रूप में मध्यम दूरी के लिए प्रदेश में 200-300 किलोमीटर तक मेनलाइन इलेक्ट्रिकल मल्टी यूनिट (मेमू) ट्रेनें चलाने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने अंतरजनपदीय परिवहन के लिए मेमू ट्रेन के लिए कानपुर-लखनऊ-बाराबंकी, गाजियाबाद-अलीगढ़-टुंडला-कानपुर, मुरादाबाद-सहारनपुर, लखनऊ-शाहजहांपुर, गाजियाबाद-मुरादाबाद, वाराणसी-मुगलसराय, वाराणसी-प्रतापगढ़, वाराणसी-सुलतानपुर और गाजीपुर-वाराणसी-प्रयाग को प्रस्तावित किया है। उन्होंने डीआरएम लखनऊ से यह भी पूछा है कि इन स्थानों के अलावा और कहां-कहां से ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks