अब कोविशील्ड की दूसरी डोज 12 से 16 हफ्ते के अंतराल पर लगेगी

अब कोविशील्ड की दूसरी डोज 12 से 16 हफ्ते के अंतराल पर लगेगी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविशील्ड वैक्सीन के दूसरे डोज के लिए समय अंतराल 12 से 16 हफ्ते रखने के कोविड वर्किंग ग्रुप की सलाह को स्वीकार लिया है. ऐसे में जिन लोगों ने कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक ली है, अब ये 12 से 16 हफ्ते के अंतराल पर वैक्सीन की दूसरी डोज ले सकेंगे. कोविड पर पैनल- राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह ने यह भी कहा कि गर्भवती महिलाएं अपने लिए वैक्सीन चुन सकती हैं और गर्भवती महिलाएं डिलीवरी के बाद कभी भी वैक्सीन लगवा सकती हैं. पैनल ने कहा कि जो लोग कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित रहे हैं, वे 6 महीने के बाद ही टीकाकरण करवाएं.

बता दें कि एनटीएजीआई ने कोरोना रोधी कोविशील्ड टीके की 2 खुराकों के बीच अंतर बढ़ाकर 12-16 हफ्ते करने की सिफारिश की थी. कोवैक्सिन की खुराकों के बीच अंतराल में किसी तरह के बदलाव की अनुशंसा नहीं की गई है. समूह ने कहा है कि गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को कोई भी टीका लगवाने का विकल्प दिया जा सकता है. समूह ने कहा है कि गर्भवती महिलाओं को कोरोना का कोई भी टीका लगवाने का विकल्प दिया जा सकता है और स्तनपान करवाने वाली महिलाएं बच्चे को जन्म देने के बाद किसी भी समय टीका लगवा सकती हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks