अपने आसपास मुहल्ले के लोगों ,दोस्तो ,रिश्तेदारों की जो भी सम्भव हो मदद करे

आप सबको ईद की दिल की गहराईयों से मुबारकबाद
दोस्तो ईद का त्यौहार हमे भाईचारे का संदेश देता है , पिछले दो सालों से हम ठीक ढंग से ईद नही मना पा रहे हैं कारण कोविड 19 महामारी , इस महामारी में पूरे विश्व मे करोड़ो लोगों ने असमय जान गवां दिया ,, इस ईद पर मैं आप सबको यह संदेश देना चाहता हूं कि आप सब लोग नए कपड़े की खरीदारी न करके अपने आस पास के गरीब तबक़े के लोगों की मदद बिना किसी भेदभाव के करे और जो चंदा मस्जिद के नाम पर ईदगाह के नाम पर फ़ितरा ,ज़कात के पैसे गरीबों में तकसीम करें , हमारे प्यारे नबी सल्लाहु ताला अलैहि व सल्लम ने भी इंसानियत का मर्तबा बहुत बड़ा बताया है जानता हूँ कि आज के दौर में हर कोई अपनी रोजी रोजगार को लेकर परेशान हैं लॉक डाउन के कारण हर व्यक्ति की माली हालात बेहतर नही है ,,मेरी भी माली हालात बदतर हो चुकी है क्योंकि जो पैसे सेविंग के लिए रखे थे पिछले सालों से हम घर मे बैठकर खा रहे हैं अगर इसी तरह चलता रहा तो वह दिन भी दूर नही की हमे भुखमरी का शिकार होना पड़ेगा ,, इसलिए आप लोगों से हाथ जोड़कर कर कहता हूँ कि अपने आसपास मुहल्ले के लोगों ,दोस्तो ,रिश्तेदारों की जो भी सम्भव हो मदद करे इंशाअल्लाह इसका सिला बेशक़ अल्लाह देगा । मेरी जहाँ तक औकात है करता हूँ और कारूंगा ।जानता हूँ यह बहुत बड़ी मुश्किल की घड़ी है और हर इंसान इस वक्त बेहद परेशानियों से गुजर रहा है फिर भी जो हो सके अपनो के लिए करें । अल्लाह आप सबको अपने हिफ्ज़ो आमान में रखे ,सलामत रखे और इस महामारी के खात्मे के लिए अल्लाह से दुआ करे आप लोग। जाने अनजाने में कोई गलती हुई हो तो मुआफ़ कीजियेगा ।

एक बार फिर से आप सबको ईद की दिली मुबारकबाद …….????????

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks