15000 रुपये का इनामिया अभियुक्त मेंहदी हसन गिरफ्तार-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

*एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट, गौवध अधि० व पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित चल रहा 15000 रुपये का इनामिया अभियुक्त मेंहदी हसन गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 15000 रुपये के इनामिया अभियुक्त मेहंदी हसन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

दिनांक 18.05.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना नयागांव पर पंजीकृत *मुअसं- 77/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 15000 रुपये के इनामिया अभियुक्त मेहंदी हसन पुत्र नन्हे निवासी मौहल्ला टप्पन टोला, थाना अलीगंज एटा* को बिथरा भट्टा तिराहे के पास से समय करीब 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव, एटा पर *मुअसं- 113/2020 धारा 188, 270 भा.द.वि, 3 महामारी अधिनियम* पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-*
*1-* मेंहदी हसन पुत्र नन्हे निवासी मौ० टप्पन टोला,थाना अलीगंज एटा।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- थानाध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह
2- उ.नि. रघुवीर सिंह
3- आरक्षी हेमन्त कुमार
4- आरक्षी चालक दीपेन्द्र सिंह

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks