20800/- रुपये व 52 ताश के पत्ते,मोमबत्ती, माचिस बरामद-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

*एटा ~ थाना जलेसर पुलिस की छापामारी, 03 अभियुक्त जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार, 20800/- रुपये व 52 ताश के पत्ते,मोमबत्ती, माचिस बरामद।*
                वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा 03 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
            दिनांक 17.05.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर नई पेट्रोल पंप सागर ताल के सामने राजेश यादव के मकान के पास से 03 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। तथा एक अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जामातलाशी तथा मौके पर *20800 रुपये व 52 ताश के पत्ते,मोमबत्ती, माचिस* बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर पर *मु०अ०सं० 197/2020 धारा 13 जुआ एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता*
1- यूनिस खान पुत्र लालजी निवासी ग्राम बेगमपुर थाना जलेसर एटा
2- लालाबाबू पुत्र सूरजपाल निवासी मोहल्ला रामबक्श थाना जलेसर एटा
3- हरिशंकर पुत्र कुँवर पाल निवासी उपरोक्त
*फरार अभियुक्त का नाम पता*
1- दीपक पुत्र ज्वाला निवासी मोहल्ला रामबक्श थाना जलेसर एटा
 *बरामदगी*
1-  20800 रुपये, 52 ताश के पत्ते, मोमबत्ती, माचिस बरामद।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks