
एटा अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक कुमार मिश्र नेknls को बताया कि जिलाधिकारी डा विभा चहल के अथक प्रयासों के चलते आगरा से प्रतिदिन 108 ऑक्सीजन सिलेन्डरों की आपूर्ति प्राप्त हो रही है, जिसके चलते अब ऑक्सीजन का एटा जिले में फिलहाल पर्याप्त भंडार उपलब्ध है ! वर्तमान में जिले के अन्दर कोविड-19 के मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत कोविड-19 के होम आइसोलेशन के मरीजों को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति किए जाने के संबंध में शासन के निर्देशानुसार होम आइसोलेट कोविड धनात्मक अथवा कोविड लक्षण वाले कोविड रोगियों को निम्नलिखित दशाओ में ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा !
1-कोविड धनात्मक रिपोर्ट वाले रोगी जिनका कोविड टेस्ट रिपोर्ट धनात्मक आया है।
2- ऐसे रोगी जिनके पास धनात्मक रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है उन परंतु जिनके कोविड संबंधित उनके खून की जांच, एक्स-रे अथवा सी.टी.स्कैन जांच में कोविड के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त दोनों विकल्पों के मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता का किसी मेडिकल प्रैक्टिशनर द्वारा हस्ताक्षरित पर्चा उपलब्ध कराने पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। मरीज के आधार कार्ड की छाया प्रति एवं मरीज के उपयोग हेतु सिलेंडर प्राप्त करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड व मोबाइल नंबर प्राप्त कराने के उपरांत अपर जिला अधिकारी प्रशासन द्वारा अनुमति प्रदान की जाएगी।अनुमति प्राप्त करने के बाद वह व्यक्ति सीएमओ ऑफिस जाकर ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त कर सकता है!