एमसीएच विंग, बागवाला एवं चुरथरा में स्थापित किया जाएगा मेडीकल ऑक्सीजन जनरेटर प्लाण्ट

एमसीएच विंग, बागवाला एवं चुरथरा में स्थापित किया जाएगा मेडीकल ऑक्सीजन जनरेटर प्लाण्ट

एटा। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में कोविड-19 महामारी में चिकित्सालयों में मेडीकल ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाए जाने के दृष्टिगत यूपी स्माल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड कानपुर द्वारा ईटेण्डर के माध्यम से मैसर्स् एमबीएस इंजीनियरिंग प्रा0लि0 ईस्ट कैलाश नई दिल्ली का चयन किया गया है। जनपद एटा में एमसीएच विंग एटा कोविड-19 एल-2 अस्पताल के रूप में कार्य कर रहा है। शासन के निर्देश पर कोविड एलटू चिकित्सालय एमसीएच विंग एटा में अतिशीघ्र इंस्टाल किया जाना है। इस हेतु एक करोड़ ग्यारह लाख दस हजार रूपये की धनराशि खर्च होगी। जिसके माध्यम से 833 एलपीएम/50 एनएम3 क्षमता का मेडीकल ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाया जाएगा।

चुरथरा एलवन कोविड अस्पताल में 500 एलपीएम का मेडीकल ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट जवाहर तापीय परियोजना द्वारा लगाया जाएगा। इस प्लांट की लागत 78 लाख 62 हजार रूपये आएगी तथा उससे ऑक्सीजन सप्लाई में लगभग 15 से 20 लाख रूपये पाइपलाइन आदि कार्य में खर्च होने का अनुमान है। जवाहर तापीय परियोजना के मुख्य अभियंता द्वारा यह प्लांट सीएसआर फण्ड से लगाया जाएगा। इसके अलावा बागवाला के एलटू अस्पताल में गन्ना आयुक्त द्वारा मेडीकल ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks