लग्जरी गाड़ी में 2 क्विंटल 11 किलो 850 ग्राम अफीम/पोस्त बरामद, 1 चार पहिया लग्ज़ीर गाड़ी फार्च्यूनर व 1 बाइक अपाचे सहावर पुलिस ने बरामद की, आरोपी फरार

लग्जरी गाड़ी में 2 क्विंटल 11 किलो 850 ग्राम अफीम/पोस्त बरामद, 1 चार पहिया लग्ज़ीर गाड़ी फार्च्यूनर व 1 बाइक अपाचे सहावर पुलिस ने बरामद की, आरोपी फरार। कासगंज - पुलिस अधीक्षक कासगंज मनोज कुमार सोनकर के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज आदित्य प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में जनपद में कोविड19 के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन का पालन कराए जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज चेकिंग के दौरान पाया गया कि सोरों सहावर रोड पर सड़क किनारे एक 4 पहिया लग्ज़री गाड़ी फार्च्यूनर UP 32 JV 0005 व साथ मे 1 बाइक अपाचे UP 87 L 6042 खड़ी थी। उक्त वाइक एवं गाड़ी को देखकर, शक होने पर थाना सहावर पुलिस की टीम गाड़ी की तरफ बढ़ने लगी, तभी गाड़ी के पास पहुंचने से पहले ही गाड़ी में बैठे 3-4 व्यक्ति अज्ञात पुलिस को देखकर उतर कर खेतों की तरफ भागने में सफल रहे।सहावर एसएचओ राजेश कुमार मीणा व पुलिस कर्मी द्वारा उक्त गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी में पीछे बोरियों में रखे कुल 02 क्विंटल 11 कि0 850 ग्राम अफीम/पोस्ता (डोडा) एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है इसके साथ ही गाड़ी के अंदर से एक ड्राइविंग लाइसेंस प्रेमपाल पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी सैदपुर समाना पटियाला, पंजाब का भी बरामद हुआ है। प्रकरण के संबंध में थाना सहावर पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई है। शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर घटना का लिंकअप करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।फोटो - फॉर्च्यूनर गाड़ी के साथ पुलिस फोर्स

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks