शातिर शराब तस्कर10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार


एटा ~ थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान दो शातिर शराब तस्कर10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 11.05.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जहांगीराबाद मोड़ के पास से प्लास्टिक की कट्टियों में 10-10 अवैध कच्ची शराब ले जा रहे दो अभियुक्तों को समय करीब 19.05 बजे गिरफ्तार किया गया है, इस संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा पर धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- शिवचंद पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम बेगमपुर थाना जैथरा जिला एटा
2- राजेंद्र पुत्र रामसनेही निवासी ग्राम जहांगीराबाद थाना जैथरा एटा।

बरामदगी-
1- 10-10 लीटर कच्ची शराब

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks