
शिक्षक रामरतन शर्मा नहीं रहे
जेवर । अवकाश प्राप्त शिक्षक राम रतन शर्मा पुत्र स्वंत्रता सेनानी स्व. श्री पणिडत हरनारायण शर्मा निवासी टीचर्स कालोनी बाह आगरा का आज जेवर के केलाश हॉस्पिटल में 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका यहां इलाज हो रहा था । उनके ज्येष्ठ पुत्र पुलिस उपाधीक्षक शरद शर्मा व अन्य परिजन इलाज के दौरान अस्पताल में ही थे । उनके छोटे पुत्र विमल शर्मा कोविड के पॉजटिव होने के कारण अलीगढ़ में आइसोलेशन में हैं । शरद शर्मा ने बताया है कि कोरोना के प्रकोप के चलते उनका दाह संस्कार जेवर में ही कर दिया गया है । सब लोग घर रहें सुरक्षित रहें अपना शोक संदेश 7355479008 पर दे सकते हैं ।