
नोएडा ,शव को कंधा देने के लिए 17 हजार और दाह संस्कार के लिए 7 हजार की मांग, पढ़िए सेवानिवृत्त कर्नल की दर्द भरी कहानी –
कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार कराने के नाम पर भी लोगों के साथ ठगी हो रही है। लोग अपने परिजनों के शव को गांव तक ले जा नही पा रहे है ऐसा लगता है की लोगो के अंदर से अब इंसानियत ख़त्म हो रही है। और यहाँ आम लोगो को दाह संस्कार के नाम पर भी लूट जा रहा है। ऐसा ही एक मामला अभी नोएडा सेक्टर 39 मे रहने वाले परिवार का है। आर्मी से रिटायर्ड कर्नल अफसर की पत्नी की मौत कोरोना से हो गई थी। और पत्नी के शव को एम्बुलेंस से दाह संस्कार के लिए सेक्टर 71 ले जाना था। उसके लिए एम्बुलेंस वाले कर्मी जिसका नाम बंटी था उनसे 19 हजार रुपये किराया लेने की बात कही और शव को 4 कंधा देने पर 17 हजार का किराया बताया।
मजबूर कर्नल सोहन सिंह अपनी पत्नी का शव उस जगह ले गये। लूट पात की हद तब मच गई जब अंतिम संस्कार करने वाला पंडित जिसका नाम अंकुश शर्मा था। उसने भी दाह संस्कार के लिए कर्नल से 7 हजार रुपये की मांग कर डाली। फिर कर्नल सोहन सिंह ने पत्नी का अंतिम संस्कार किया।इसके बाद एम्बुलेंस चालक ने उनसे दो हजार रुपये अलग से लिया।उनको मजबूरी में पैसे देने पड़े।
पूरे मामले की जानकारी होने पर सेक्टर 27 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष व फोनरवा के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा और प्रदीप अग्रवाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर पूरी घटना बताई। और सारे दोषियों पर तुरंत कार्यवाई करने की मांग की है।अभी इस मामले मे अब आरडब्ल्यूए ने थाना सेक्टर 39 पुलिस से शिकायत की है।और थाना प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने कहा है मामले की सख्ती से जांच की जा रही है।