
कोविड से संबंधित दवाओं की कालाबाजारी करते सीएमओ कार्यालय से दलाल गिरफ्तार
सीएमओ का करीबी दवाओं की कालाबाजारी करते हुए गिरफ्तार
कासगंज। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से देश में कोहराम मचा हुआ है लेकिन मुनाफाखोर व्यापारियों और कोविड सम्बंधी दवाओं की कालाबाजारी करने वाले मुनाफाखोर इस आपदा के दौर में भी कमाई करने का अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। कासगंज जिले के एसडीएम ललित कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से एक दलाल को कोविड सम्बंधी दवाओं की कालाबाजारी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपी
ऑक्सीजन की कालाबाजारी में भी लिप्त था।
एसडीएम ललित कुमार ने फोन पर बताया कि गिरफ्तार आरोपी खुद को कार्यालय सहायक बताता है जोकि जब सीएमओ शामली जिले से तबादला होकर कासगंज आए तो उनके साथ ही कासगंज आया था, जनपद शामली में गिरफ्तार युवक दवाओं की सप्लाई का काम करता था। फिलहाल कोविड सम्बंधी दवाओं की कालाबाजारी में गिरफ्तार युवक के बाद कासगंज जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी भी संदेह के घेरे में हैं आखिर ये युवक सीएमओ के इतना नजदीक क्यों था जो शामली से उनके तबादला होने पर कासगंज में भी आया और सीएमओ कार्यालय पर इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दे रहा था।
इस आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद जनचर्चा बनी हुई है कि जिलाधिकारी सीएमओ की भूमिका की जांच कब कराएंगे और अगर सीएमओ की भूमिका इस आपराधिक कृत्य में संलिप्त होती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही कब होगी।