मुरादाबाद: मुलावन में तेंदुआ ने कुत्ते को बनाया निवाला

 

मुरादाबाद / डिलारी : कई दिनों से खेत और आबादी की तरफ चहलकदमी कर रहे तेंदुआ ने खेत की रखवाली करते समय ग्रामीण के सामने ही कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। तेंदुए के अचानक हमला करने से ग्रामीण की घिग्घी बंध गई। तेंदुआ होने की सूचना पर दर्जनों लोग खेत की तरफ दौड़ पड़े लेकिन वह गन्ने में छिपा रहा।

डिलारी क्षेत्र के गांव मुलावन के खालिद का खेत जंगल के पास है। शुक्रवार को ग्रामीण तरबूज की रखवाली कर रहा था। ग्रामीण के साथ उसका कुत्ता भी था। ग्रामीण तरबूज की रखवाली कर रहा था तभी तेंदुआ जंगल से बाहर आया और कुत्ते को निवाला बना लिया। ग्रामीण के शोर करने पर तेंदुआ कुत्ते को खींचकर गन्ने में ले गया। गांव में खालिद पर हमला होने की सूचना से हड़कंप मच गया, जिससे सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण खालिद ने बताया

ग्रामीण खालिद ने बताया कि जब वह खेत पर अपनी तरबूज की पलेज की रखवाली कर रहा था तो कुछ दूरी पर उसका कुत्ता भी वहां पर बैठा था अचानक जंगल से तेंदुआ बाहर आया और कुत्ते को निवाला बना दिया | कुछ ही दूरी पर बैठे खालिद यह देख पूरी तरह से घबरा गया और चुपके से वहां से भाग आया खालिद ने बताया कि वह 10 से 20 दिन से लगातार खेत की रखवाली कर रहा है परंतु इस बीच उसे किसी तरह का आभास नहीं हुआ शुक्रवार देर रात अचानक उसे तेंदुआ नजर आया और कुछ दूरी पर बैठे कुत्ते को निवाला बना लिया इससे ग्रामीण खालिद दहशत में है | अब तेंदुआ आबादी और खेतों की तरफ लगातार देखा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। डर से ग्रामीण खेत पर भी जाने से कतराने लगे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की माँग की है |

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks