
ऑक्सीजन के सिलेण्डर ब्लैक किए जाने का प्रकरण निराधार
एटा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 उमेश कुमार त्रिपाठी ने सूचित कि 10 मई की सांय लगभग 7 बजे 108 एम्बूलेंस वाहन संख्या-यू0पी0 32 बीजी8858 चालक उदय प्रताप, अमरीश को मरीजों को जिला अस्पताल की एमरजेन्सी से कोविड हॉस्पिटल बागवाला एवं चुरथरा पर स्थानान्तरित करने के लिए उपलब्ध करायी गयी थी।
चालकों ने अवगत कराया है कि उपलब्ध करायी गयी ऑक्सीजन का उपयोग करते हुए कुल 4 मरीज एम0पी0 यादव, रेशमा देवी तथा अनार सिंह को कोविड चिकित्सालय, बागवाला एवं भगवती देवी को कोविड चिकित्सालय चुरथरा में स्थानान्तरित किया गया। इस कार्य हेतु 108 एम्बूलैंस को दो आक्सीजन सिलेण्डर बी-टाइप उपलब्ध कराये गये थे। उक्त दोनों सिलेण्डरों के अलावा कार्यालय अन्य किसी को सिलेण्डर नहीं दिया गया और न ही कोई भुगतान प्राप्त किया गया है।