नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में वाँछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार,

एटा ~ थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में वाँछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार, अपह्रता सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं-167/2021 धारा 363, 366, 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो एक्ट की घटना में वांछित चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 22.04.2021 को वादी श्री मनोज कुमार पुत्र रामसेवक निवासी फगनौल थाना जैथरा जिला एटा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं- 167/2021 धारा 363, 366, 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो एक्ट की घटना में वांछित चल रहे आरोपी युवक मोहित पाल पुत्र जबर सिहं पाल निवासी रकरी थाना भोगांव जिला मैनपुरी को थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 11.05.2021 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-
1- मोहित पाल पुत्र जबर सिहं पाल निवासी रकरी थाना भौगांव जिला मैनपुरी एटा।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-

  1. उ0नि0/विवेचक चरन सिंह
  2. का01295 कृष्ण गोपाल
  3. महिला आरक्षी 912 हिमान्शू सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks