ठाकुरद्वारा। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुनीमपुर में रविवार की दोपहर पुलिस ने गोबर से पशुओं के कटे हुए सिर बरामद किए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है l रविवार की दोपहर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के गांव मुनीमपुर मैं दो गोवंश पशुओं के कटे हुए सिर जंगल से बरामद कर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है l कोतवाल सत्येंद्र पंवार ने बताया कि जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है l बहुत शीघ्र घटना का पर्दाफाश कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा l उधर घटना को लेकर हिंदू संगठनों में तीव्र आक्रोश है l घटना का पर्दाफाश कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई है l राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सक्सेना ने घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए पुलिस से कठोर कार्रवाई करने की मांग की l