शराब के ठेके खुलते ही उमड़ी भीड़
लॉकडाउन का पालन करना भूले शराबी
पुलिस का नही कोई आत पता

मेरठ- शराब के ठेके बन्द होने के कारण आज ठेके खुलते ही शराब पीने वाले शौकीनों की ठेकों पर खरीदारी करने की भीड़ लग गयी।शराब की शौकीनों ने लॉक डाउन का पालन भी नही किया।जगह-जगह शराब खरीदने वालों की एक दम भीड़ टूट पड़ी।लॉकडाउन का पालन कराने के लिये शराब के ठेकों के आस पास पुलिस का भी कोई आत पता नही था।कई जगह शराब के देशी ठेकों पर पांच से दस रुपये अवर रेटो में मनमर्जी से बेचते मिले।शराब के शौकीन भी अवर रेटो में शराब खरीदते मिले।कोई कुछ नही बोल रहा था बोलता भी क्यों,क्योंकि कई दिनों बाद मिली है ये दारू।
इंस्पेक्टर राजेश चौबे से बात करने पर पता चला है कि अब ठेके खोलने के आदेश आ गये है सुबह दस बजे से शाम दस बजे तक रोजाना पहले समय पर खुलते रहेंगे।