मुरादाबाद /डिलारी : बैंकों से भीड़ को कम करने के उद्देश्य से स्थापित किए गए ग्राहक सेवा केंद्र लॉकडाउन में जनता को नियमों का पालना के साथ वित्तीय सेवाएं देने में मददगार साबित हुए।
जिले के ब्लॉक डिलारी के भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र गुलड़िया माफ़ी में लोगो को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही ग्राहकों से अपील की गई कि वह साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। जिससे कि कोई भी बीमारी न हो सके। भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र गुलड़िया माफ़ी में सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतयःपालन किया जा रहा है। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक महफूज़ हसन ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र को पिछले दो दिनों से सैनिटाइज किया जा रहा है | और केंद्र पर आने वाले सभी लोगों के हाथ धुलाकर पूरी सावधानी बरती जा रही है।
![]()
और ग्राहक सेवा केंद्र पर आने वालों लोगो को मास्क दिया जा रहा है कि ग्राहक को कोई असुविधा न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है उन्होंने कहा कि यह कार्य प्रतिदिन चलता रहेगा ।सबसे पहले महिलाओ के जन धन खाते में आये 500- 500रूपिये निकालने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है , और ग्राहक सेवा केंद्र संचालक महफूज़ हसन ने बताया कि कोई खाता धारक गलतफहमी में ना रहे जो पैसा सरकार भेजी है वो वापस नहीं जाएगी , और बिना जरूरत बैंक पर ना आने की सलाह दि गयी । ग्राहक सेवा केंद्र संचालक महफूज़ हसन ने लोगो को सैनिटाइज कर सोशलडिस्टेन्सिंग का भी खास ख्याल रखा गया |
![]()
बतादेकि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विस की ओर से करीब दस साल पहले वित्तीय समावेशन (फाइनेंसियल इंक्लूजन) मॉडल की लांचिंग की गई थी। इसके संचालन का जिम्मा बैंकों के माध्यम से किया गया। बैंकों ने इस योजना के संचालन के लिए बिजनेस कोर्सपेंडेंस हायर किए। यह ऐसे क्षेत्र में काम करेगा जहां बैंक नहीं हैं या कोई भी क्षेत्र जहां बैंकों में बहुत ज्यादा भीड़ है। ग्राहक सेवा केंद्र पूरे साल में 364 दिन काम करता है केवल एक अप्रैल को काम नहीं करता।
लॉकडाउन के दौरान ग्राहक सेवा केंद्रों के संचालकों ने घर-घर जाकर पैसा दिया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत महिलाओं को 500-500 रुपये इन सेंटर के माध्यम से वितरित किए गए। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक महफूज़ हसन का कहना है कि 330 वाला बीमा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति जीवन सुरक्षा बीमा उसमें भी ग्राहक सेवा केंद्रों का बड़ा योगदान रहा है।मुरादाबाद जिले में अधिकतर ग्राहक सेवा केंद्र गांवों में स्थापित हैं। केंद्र संचालकों ने ग्लव्स, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए कोरोना यौद्धा की तरह भूमिका निभाई है। ग्राहक सेवा केंद्रों पर काम करने का सुबह सात से शाम सात बजे तक का समय है। इस मुश्किल घड़ी में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक भी कोरोना योद्धा की तरह अपनी भूमिका निभा रहे हैं|
![]()