
एटा।आज दिनांक 11.05.2021 को प्रातः करीब 7.30 बजे थाना मिरहची पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हिम्मत नगर बझेड़ा में कुछ लोग मिट्टी खोदते समय मिट्टी की ढाय गिरने से उसमें दब गए हैं, इस सूचना पर थाना मिरहची पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच जेसीबी की मदद से मिट्टी की ढाय में दबी तीन महिलाओं को निकाला गया है, जिसमें कांता देवी उम्र करीब 45 वर्ष व पुष्पा उम्र करीब 24 वर्ष को घायल अवस्था में चिकित्सालय भिजवाया गया है, तथा एक युवती विनीता पुत्री महाराज सिंह उम्र करीब 25 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो जाने पर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।