बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से कराया पालन -रिपोर्ट, प्रद्युुम्न कटियार

कानपुर ( बिल्हौर)     :- वैश्विक महामारी (कोविड) कोरोना संक्रमण के  लगातार बढते मामलों  के चलते शासन द्वारा लगाए गए कोरोना क‌र्फ्यू में सोमवार को क्षेत्र में सड़कों से लेकर बाजारों तक सन्नाटा पसरा रहा और क्षेत्र की जनता  ने शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का बखूबी से पालन किया।
             कोरोना संक्रमण की दिन प्रतिदिन बढ़ती चेन को रोकने के लिए शासन स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के तहत लगने वाले कोरोना क‌र्फ्यू में सोमवार को नगर व क्षेत्र की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों और गलियों तक ही सीमित रहे। मेडिकल व अस्पताल छोड़कर सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। आवश्यक सेवा वाली किराना , दूध, फल व सब्जी की दुकानें  खुलीं रहीं।  वहीं यातायात भी पूरी तरह से प्रभावित रहा कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह, व एस‌ आई बिल्हौर मुकेश बाजपेई अपने साथी पुलिस कर्मियों संग गली चौराहा एवं बाजारों में घूम घूम कर निगरानी बनाए रहे। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू  तक बढ़ा दिया है।
अनावश्यक रूप से बाहर घूम रहे लोगो पर पुलिस ने दिखाई सख्ती——
 थानाप्रभारी निरीक्षक संतोष  सिंह के नेतृत्व में पुलिस की सख्ती का आलम यह रहा कि सभी चौराहों और तिराहों पर पुलिस की तैनाती रही। यहां से गुजर रहे प्रत्येक व्यक्ति को रोका-टोका गया। वहीं कस्बे के नगरपालिका चौराहे पर ड्यूटी कर रहे एस आई  मुकेश बाजपेई व राम शुक्ला व अन्य पुलिसकर्मी  राजवर्धन अनुज आदि द्वारा चेकिंग में बिना किसी खास वजह के लोगों को आवागमन की अनुमति नहीं दी गई। बेवजह घूमने निकले लोगों को डांट फटकार लगाते हुए घरों की ओर रवाना किया गया, एवं कोविड से बचाव हेतु जागरूक किया ।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks