महिला थाना पुलिस के सार्थक प्रयास से घर से नाराज होकर निकली मासूम बालिका फिर से मिली अपनों से

एटा ~ महिला थाना पुलिस के सार्थक प्रयास से घर से नाराज होकर निकली मासूम बालिका फिर से मिली अपनों से वाक्या कुछ इस प्रकार है कि कल रात्रि 8.30 बजे एक रोडवेज बस कन्डक्टर ने महिला थाना आकर बताया कि एक लड़की मेरी बस में अकेली बैठी हुई है, जिसके पास किराये के पैसे नहीं है, जिसकी उम्र करीब 14 वर्ष है और अपना नाम रूबी बता रही है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती कंचन कटियार द्वारा उक्त बालिका को बस से उतार कर महिला थाना लाया गया तथा पूछताछ करने पर उस लड़की ने अपना नाम रूबी पुत्री अवधेश व अपना पता ग्राम नगला लहू थाना भोगांव जिला मैनपुरी बताया । रूबी द्वारा प्रभारी निरीक्षक महिला थाना को अपने पिता का मोबाइल नंबर बताया गया जिस पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा संपर्क करके उसके पिता अवधेश को सम्पूर्ण जानकारी दी गयी। आज दिनांक 10.05.2021 को रूबी के पिता अवधेश व अन्य परिजन थाने पर आये आवश्यक कार्यवाही कर उनकी पुत्री को सकुशल उनकी सुपुर्दगी में दिया गया। रूबी द्वारा बताया गया कि मैं अपनी मां द्वारा डांटने पर अपने घर से बिना बताए आ गयी हूं, अब मैं अपने घर अपने मां बाप के साथ जाना चाहती हूं। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा रूबी को उसके पिता अवधेश की सुपुर्दगी में दिया गया व हिदायत देकर थाना से रवाना किया गया। परिजनों द्वारा अपनी बच्ची को सकुशल पाकर एटा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks