वैक्सीन लगवाने के बाद कैसे कमजोर पड़ जाता है कोरोना वायरस, जानिए डॉक्टर की जुबानी

गुरुग्राम / वैक्सीन लगवाने के बाद कैसे कमजोर पड़ जाता है कोरोना वायरस, जानिए डॉक्टर की जुबानी

अगर आपने कोरोना वैक्सीन लगवाई है तो पूरी दुनिया को मास्क के पीछे छिपने और सैनिटाईजर रगडऩे पर मजबूर करने वाले कोरोना वायरस को हराना कोई बड़ी बात नहीं है। यह दावा है गुरुग्राम के एक डॉक्टर का जिसने कोरोनावायरस रोधी वैक्सीन लगवाई थी, बावजूद इसके वह कोरोना संक्रमित हो गया, लेकिन इस डॉक्टर पर कोरोना वायरस इतना हावी न हो सका, जैसा कि आम मामलों में देखने को मिल रहा है।
हमने कोरोना वारियर्स की तलाश में थी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई थी, इसके बावजूद कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसी तलाश में जिले के नोडल अधिकारी डॉक्टर एमपी सिंह से मुलाकात हुई जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज जनवरी और फरवरी में ली हुई थी और बावजूद इसके वे संक्रमित हो गए। उन्होंने बताया कि वैक्सीन ने खतरनाक होते कोरोना के प्रभाव को न केवल निष्क्रिय कर डाला बल्कि उनके संक्रमण के बावजूद उनका परिवार भी सुरक्षित रहा।
डॉक्टर एमपी सिंह की माने तो यह वैक्सिनेशन के बाद बनी एंटीबॉडी का असर ही था कि संक्रमण तो हुआ लेकिन उसका प्रभाव नाम मात्र ही रहा। उनके गले मे इंफेक्शन के अलावा उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। उनकी एंटीबॉडी बनने से उनके परिवार में किसी को संक्रमण नहीं हुआ।
इनके अलावा सरकारी अस्पताल में डिप्टी एनएचएम डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि यह वैक्सीन का ही असर था कि उन्हें केवल हल्का बुखार हुआ और संक्रमण से रिकवर होने में सिर्फ एक हफ्ता लगा, जिसके बाद उन्होंने आफिस वापिसी कर शिद्दत से अपने काम को करना शुरू कर दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks