
जो तरीका अपनाया उसकी पूरे शहर में हो रही चर्चा
~शुक्रवार को वन विभाग को सांसद मेनका गांधी और उनके प्रतिनिधि के माध्यम से सूचना मिली कि मेरठ के साकेत में मकान नम्बर के ए-72 में डॉक्टर शलभ ने एक लंगूर को घर की छत पर बांधकर रखा हुआ है.~
मेरठ: मेरठ के एक डॉक्टर साहब बंदर भगाने के लिए लंगूर रखे जाने के मामले में ऐसे कानूनी पचड़े में फंसे कि फिलहाल फरार चल रहे हैं. ये मामला मेरठ के साकेत का है. सांसद मेनका गांधी को इस बारे में जैसे ही जानकारी मिली उन्होंने इस की शिकायत वन विभाग की टीम से की. वन विभाग शिकायत मिलते ही डॉक्टर के घर पहुंची. टीम को देखते ही डॉक्टर साहब और लंगूर मालिक नौ दो ग्यारह हो गए. जिसके बाद इन दोनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया. मौके से लंगूर को मुक्त कराने के बाद वन विभाग की टीम ने शिवालिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया.
Viral Video: दूध पीने के लिए बिल्ली ने पतली सी ग्लास के अंदर डाल दिया सिर, देखकर रह जाएंगे हैरान
घर की छत पर रस्सी से बांधकर रखा था लंगूर को
दरअसल, शुक्रवार को वन विभाग को सांसद मेनका गांधी और उनके प्रतिनिधि के माध्यम से सूचना मिली कि मेरठ के साकेत में मकान नम्बर के ए-72 में डॉक्टर शलभ ने एक लंगूर को घर की छत पर बांधकर रखा हुआ है. वन विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम देते हुए घर पर दबिश दी. टीम की नजर जब घर की छत पर गई तो देखा लंगूर को घर की छत पर पाइप से बांधा हुआ पाया. तब तक डॉक्टर शलभ और लंगूर का मालिक मौके से फरार हो चुके थे. इसके बाद जब टीम ने स्थानीय लोगों से इस पूरे मामले की जानकारी ली. तो पता चला कि इस एरिया में बंदर जमकर उत्पात मचाते हैं. बंदरों को भगाने के लिए डॉक्टर साहब ने राम सिंह से लंगूर मंगाकर घर की छत पर बंधवा रखा था.