मुरादाबाद की बंद फैक्ट्री में मिला चौकीदार का खून से लथपथ शव

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित नानक बाड़ी गांव में रविवार सुबह हाईवे किनारे बंद पड़ी फैक्ट्री में चौकीदार का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मझोला और पाक बड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

नानकबाड़ी गांव का राम रूप सिंह (70) घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित आसिफ गोयल की बंद पड़ी फैक्ट्री में तीन साल से चौकीदारी का काम करता था। शनिवार रात खाना खाने के बाद राम रूप सिंह फैक्ट्री पर जाकर सो गया। सुबह वह घर नहीं पहुंचे तो उनकी पोती आरती मोटरसाइकिल से फर्म पहुंची। फैक्ट्री का दरवाजा अंदर से बंद था। वह चहारदीवारी कूदकर अंदर पहुंची तो दादा को खून से लथपथ पाया। जानकारी पाकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और राम रूप को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मझोला इंस्पेक्टर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में चौकीदार की मौत गिरने से होने की बात सामने आ रही है सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। परिवार वालों ने भी किसी से भी रंजिश से इनकार किया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks