एटा से अलीगढ़ भेजे गए सोलह वेंटीलेटर अब आऐंगे वापस — डा विभा चहल

एटा से अलीगढ़ भेजे गए सोलह वेंटीलेटर अब आऐंगे वापस — डा विभा चहल

एटा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु एक अति आवश्यक बैठक स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित की गई। डीएम ने बैठक के दौरान कहा कि वेंटिलेटर को संचालित करने के लिए हाई फ्लो ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ती है। जिसकी  समुचित व्यवस्था न होने के कारण एटा से भेजे हुए सोलह वेंटीलेटर का संचालन नहीं हो पा रहा है। संचालन के अभाव में अलीगढ़ भेजे गए सोलह वेंटीलेटर अब जनपद एटा हेतु वापस आएंगे।
शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिला अस्पताल में रखे सोलह वेंटिलेटर ऑक्सीजन के अभाव में संचालित न होने के कारण जनपद एटा से अलीगढ़ भेज दिए गए थे। जिससे कि अलीगढ़ में इनका संचालन हो सके और जनपद एटा से रेफर किए गए हाई रिस्क पेशेंट का इलाज इन वेंटीलेटर के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके। किंतु अलीगढ़ में भी ये संचालित नहीं हो सके, इसलिए इनको शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में एटा वापस मंगाया जा रहा है।
उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए विशेष एहतियात बरतें। बिना मास्क के घर से बाहर ना निकले, साथ ही दो गज की सामाजिक दूरी का पालन भी करें। यदि खांसी, जुकाम, बुखार है तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच अवश्य करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks