
राकेश गांधी द्वारा शुरू किऐ गऐ मौनव्रत धरने के बाद मात्र ढाई घटें में ही औंधे मुंह गिरा जल निगम
अधिशासी अभियंता ने अपने दूत के माध्यम से आश्वासन पत्र भेज कराया धरना समाप्त
एटा शहर में सीवरेज कार्य से सडकों व गलियों एवं नाले नालियों के एक लम्बे समय से क्षतिग्रस्त होने के प्रकरण को जिलाधिकारी के संञान में लाने के बाबजूद भी जल निगम के कान पर जूं न रेगंने के चलते पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज शनिवार की प्रातः 10 बजे से जेल रोड स्थिति अगापे स्कूल पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी द्वारा मौन व्रत धरना प्रारम्भ करने के मात्र ढाई घन्टे के अन्तराल में ही जल निगम औंधे मुंह जा गिरा ! जल निगम के अधिशाषी अभियंता ए. एस. भाटी द्वारा पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी द्वारा जनहित में रखी गयी मांगो को स्वीकार करते हुए सीवरेज कार्य से क्षतिग्रस्त हुई शहर की सडकों व गलियों एवं नाले नालियों को आगामी वर्षा से पूर्व ठीक करने का आश्वासन पत्र अपने दूत सहायक अभियंता आर. के. चौधरी के माध्यम से भेजकर मौन व्रत धरना को समाप्त करने का अनुरोध किऐ जाने के पश्चात राकेश गांधी द्वारा धरने के समापन की घोषणा मीडिया कर्मियों के समक्ष की गई ! ञातव्य हो कि पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी के मौन व्रत धरना किऐ जाने की भनक लगने के उपरांत
जल निगम द्वारा सीवर लाइन से उखडे पडे जी टी रोड से जेल रोड पर डाबरीकरण सहित अरूणा नगर, शांति नगर, किदवई नगर, मालगोदाम रोड, लालपुर, यादव नगर, दिनेश नगर आदि क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सडको व गलियों के अन्तर्गत ठीक करने का कार्य प्रारम्भ करा दिया है ! अधिशाषी अभियंता जल निगम ने राकेश गांधी को अपने दूत के माध्यम से भेजे पत्र में कहा है कि होली पर्व पर लेबर के अपने अपने घरों पर चले जाने तथा फिर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के आ जाने के चलते लेबर की उपलब्धता में काफी परेशानी आ गई थी! इसके बाद कोरोना महामारी की खतरनाक दूसरी लहर के परिणाम स्वरूप जनता की समस्याओं के निवारण कार्य को प्राथमिकता पर रखते हुए आठ टीमों को सडको के पुनर्निर्माण कार्यो के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगा दिया गया है !