
ब्रेकिगं न्यूज एटा
जल निगम के विरुद्ध राकेश गांधी का मौनव्रत आन्दोलन हुआ प्रारम्भ — नगर की सम्मानित नागरिकों का सम्पूर्ण समर्थन
* पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज 8 मई की प्रातः 10 बजे से जेल रोड स्थिति अगापे स्कूल पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी द्वारा मौन व्रत आन्दोलन प्रारम्भ !
* प्रमुख मांग — बरसात से पहले जल निगम द्वारा शहर में तोडी गयीं गलियों व नालियों एवं सडकों का पुर्ननिर्माण कराना !
* कोविड-19 के प्रोटोकोल के चलते राकेश गांधी की ने आन्दोलन स्थल पर जनता जनार्दन व समर्थकों से न आने का किया अनुरोध ! कहा घर पर रहें – सुरक्षित रहें !
* पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी का जनहित में ऐलान – जल निगम के ठोस आश्वासन पर ही तोडेगें मौन व्रत आन्दोलन !
* राकेश गांधी के मौन व्रत आन्दोलन की भनक मिलते ही कई महीनों से सीवर लाइन बिछाने के चलते की गई तोड़फोड़ को जल निगम द्वारा ठीक कराने का कार्य शुरु !
* सीवर लाइन से उखडे पडे जी टी रोड से जेल रोड पर जल निगम द्वारा कराया गया डाबरीकरण !
* सीवर लाइन के बिछाने से नगर पालिका परिषद को हुआ करोडो का नुकसान !
* उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी से भी कर चुके हैं राकेश गांधी शिकायत !
* मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शिकायत पर संञान लेकर प्रकरण के निस्तारण हेतु उच्चाधिकारियों को दिऐ गए निर्देश !
- सीवर लाइन बिछाने के कार्य में लापरवाही के चलते कई महीनों से शहर की जनता उड रही धूल मिट्टी के कारण भोग रही है नर्क !