जिले के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की जांच को उतारी 1542 टीमें

जिले के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की जांच को उतारी 1542 टीमें
एटा – कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को थमने को ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की जांच का अभियान बुधवार से शुरू हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर बीमार लोगों की जांच करने के लिए 1542 टीमों को उतारा है। यह टीमों बीमार लोगों में सात लक्षणों की जांच कर सुपरवाइजर को सूचना देगी।

कोविड-19 जिला नोडल अधिकारी डा. सतीश चंद्र नागर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए बुधवार से अभियान शुरू किया गया है। उसके लिए आशा-आंगनबाड़ी की 1542 जांच टीम बनायी गई है। यह टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि घर-घर जाने वाली आशा-आंगनबाड़ी लोगों को कोविड-19 के सात लक्षणों की जांच करेगी। उसमें गले में खराब, आंख आना, शरीर में दर्द-पीड़ा, त्वचा पर रैसिस, सिरदर्द, हाथ-पैर की त्वचा का रंग बदलना, डायरिया शामिल हैं। लोगों में यह लक्षण पाए जाने पर टीम में शामिल आंगनबाड़ी, आशा सुपरवाइजर को सूचित करेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks