
एटा,विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि 4-5दिन से बंगाल मे जो कृत्य चल रहा है उससे हिंदू समाज बहुत ही ज्यादा भयभीत है तथा जिनके पास कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है वह उस जिम्मेदारी को नहीं निभा रहे हैं तथा खुलेआम लूटपाट जोरों पर चल रही है जो कि बहुत ही निंदनीय हैं। बंगाल भी कश्मीर की तरह रूप धारण करता जा रहा है जिसको अभी सही समय पर रोकना सभी के हित में रहेगा। बंगाल की घटना को देखते हुए केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए अन्यथा इन सब बातों के बहुत ही गंभीर परिणाम होंगे जो सभी को झेलने पड़ेंगे।
श्री चौहान ने कहाँ कि सन् 1964 से विश्व हिंदू परिषद हिंदुओं को जगाने का कार्य कर रहा है लेकिन हिंदू अभी भी जाग नहीं रहा है अगर यही हालत रही तो आने वाले 20-25 सालों में बंगाल की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी होगा राजनैतिक पार्टियां वोट के खातिर हिंदू समाज को बांटने का कार्य करती हैं और आगे भी करती रहेंगी। राजनैतिक पार्टियां अपने मतलब के लिए कुछ भी कर सकती हैं इसलिए हम लोगों को जागना होगा अन्यथा की स्थिति में हिंदू समाज आने वाले समय में बिल्कुल विलुप्त हो जाएगा। विश्व हिंदू परिषद धर्म के लिए हमेशा लड़ता रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा अंतिम सांसों तक कश्मीर में जो हाल कश्मीरी पंडितों का हुआ था उसी तरीके से बंगाल में हिंदुओं का हो रहा है तथा विश्व हिंदू परिषद एटा राष्ट्रपति महोदय से मांग करता है कि बंगाल में हो रही घटनाओं को लेकर तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाया जाए ताकि बंगाल को कश्मीर बनने से रोका जा सके।