आरएलडी मुखिया चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन, 86 साल के चौधरी अजित सिंह गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में कोरोना संक्रमण के बाद से भर्ती थे।
ChaudharyAjitSingh उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरएलडी प्रमुख ,किसान नेता चौधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।उन्होंने कहा चौधरी अजीत सिंह किसानों के लिए संघर्ष किया सच्चे समाजसेवी थे उनके निधन से एक बहुत बड़ी राजनीतिक क्षति हुई है। अजीत सिंह 7 बार सांसद रहे ।कई बार केंद्रीय मंत्री रहे। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका निधन हो गया। 1999 में उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल का गठन किया। श्री मौर्य ने शोक संतप्त परिजनों ,शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।