
उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम भेजा ज्ञापन भेजे गए ज्ञापन के माध्यम से एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं ने कोरोना संकट के इस विषम काल में एटा जनपद में ऑक्सीजन की भारी किल्लत होने को जिक्र किया, – एटा जनपद में ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजो की आकस्मिक मृत्यु का भी ज्ञापन में जिक्र, कोविड 19 के संक्रमण के शिकार हुए अधिकांश जो लोग अपने घरों में आइसोलेट हैं या वो मरीज जिनका ऑक्सीजन लेवल अचानक गिर रहा है उनकी ऑक्सीजन की किल्लत के कारण आये दिन हो रही है मौते, पड़ोसी जनपद व महानगर आगरा,अलीगढ़ आदि में ऑक्सीजन का प्रोडक्शन होने के बाबजूद भी एटा जनपद में लोग ऑक्सीजन के अभाव में अपना दम तोड रहे है, ज्ञापन के माध्यम से एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं ने शासन व जिला प्रशासन से एटा जनपद में ऑक्सीजन की कमी को अविलम्ब दूर किए जाने की जनहित में रखी मांग, कोविड 19 के संक्रमण के शिकार पीड़ित मरीजो को ऑक्सीजन आदि का प्रवन्द कर लोगो की जान में जुटा एटा व्यापार मंडल, अव तक कई लोगो को मदद कर चुका है एटा का व्यापार मंडल, ज्ञापन देने वाले व्यापार मंडल पदाधिकारियों में कल्लू मियां , राकेश वार्ष्णेय आर के ज्वैलर्स , नगर अध्यक्ष अतुल राठी , अमित गुप्ता , अनूप राठी आदि लोग थे !