महिलाओं पर लाठी बरसाने बाला SI सस्पेंड

 

उत्तर प्रदेश के नोएडा से खाकी को शर्मसार कर देने वाला मामला आया है. नोएडा पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने राशन के लिए कतार में बैठी महिलाओं पर जमकर लाठियां बरसाई हैं. पुलिसकर्मी का नाम सौरभ शर्मा है. कमिश्नर आलोक सिंह ने सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है.

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बार फिर खाकी शर्मसार हुई है. नोएडा पुलिस के सब इंस्पेक्टर सौरभ शर्मा ने राशन के इंतजार में खड़ी गरीब महिलाओं पर लाठियां बरसाई हैं. सब इंस्पेक्टर सेक्टर 19 का चौकी प्रभारी है.

एडीएसपी रणविजय सिंह ने जानकारी दी है कि नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने इस घटना पर संज्ञान लिया है. कमिश्नर के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. यह मामला नोएडा के सेक्टर 19 का है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दो महिलाएं एक कतार में राशन लेने के लिए खड़ी थीं, तभी कथित तौर पर सब इंस्पेक्टर ने महिलाओं को मारा. आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है. जिला पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है.

राशन के इंतजार में थी महिलाएं

लॉकडाउन के चलते रोजगार-धंधे सब ठप पड़े हैं. लोगों को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. कुछ गरीब तबके की महिलाएं भी लाइन में लगकर राशन पाने का इंतजार कर रहीं थी तभी सब इंस्पेक्टर ने लाठियां बरसानी शुरू कर दीं.

सब इंस्पेक्टर हो चुका है सस्पेंड

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जब सब इंस्पेक्टर 2 महिलाओं को पीट रहा था तब उस वक्त मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं मौजूद थी. इस घटना पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ट्वीट भी किया है. ट्वीट के मुताबिक, ‘घटना के वीडियो पर संज्ञान लिया गया है. घटना के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं. तत्काल प्रभाव से पुलिसकर्मी को संस्पेंड कर दिया गया है.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks